फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ek Ped Maa Ke Naam campaign has made environmental protection a mass movement: Vedpal

एक पेड़ मां के नाम अभियान ने पर्यावरण संरक्षण को बनाया जन आंदोलन : वेदपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Ek Ped Maa Ke Naam campaign has made environmental protection a mass movement: Vedpal
कुरुक्षेत्र। उमरी आईटीआई परिसर में पौधरोपण करते चेयरमैन वेदपाल एडवोकेट एवं प्रशासनिक अ​धिकारी। 
कुरुक्षेत्र। एचएसएएमबी अध्यक्ष वेदपाल एडवोकेट ने वीरवार को उमरी स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का एक पेड़ मां के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बना रहा है। जलवायु परिवर्तन एक गंभीर चुनौती है, जिसका समाधान सरकारी योजनाओं और जनभागीदारी से ही संभव है।
विज्ञापन

वेदपाल ने जोर दिया कि सबको पौधे रोपित कर उनकी रक्षा करनी होगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान मातृभूमि और प्रकृति के प्रति सम्मान दर्शाता है। इसका उद्देश्य मां के नाम पर पौधा लगाकर स्थायी स्मृति बनाना है। प्रत्येक जिला मुख्यालय पर ऑक्सी-वन और गांवों में पंचवटी विकसित की जा रही है। कुरुक्षेत्र के 48 कोस क्षेत्र के 134 तीर्थों पर पंचवटी वाटिकाएं भी बन रही हैं।
विज्ञापन


वन महोत्सव और अन्य गतिविधियां
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने वनों को जीवन के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि वन ऑक्सीजन देते हैं और जलवायु नियंत्रित करते हैं। वन महोत्सव के तहत प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष वेदपाल, सुभाष सुधा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पौधरोपण कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। सभी ने करनाल में मुख्यमंत्री नायब सैनी के विचार भी प्रत्यक्ष कार्यक्रम में सुने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed