सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cross-voting in Rajya Sabha elections exposed Congress's evasiveness, BJP did not play any trick: CM

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस का गोलमोल उजागर, भाजपा ने नहीं किया खेल : सीएम

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 23 Mar 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
Cross-voting in Rajya Sabha elections exposed Congress's evasiveness, BJP did not play any trick: CM
कुरुक्षेत्र। पत्रकारों से बातचीत करते सीएम नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री अर्जून मेघवाल। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को टेली-लॉ पर आधारित क्षेत्रीय कार्यक्रम-सह-कार्यशाला में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस और पंजाब की आप सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के चुनाव में भाजपा ने कोई खेल नहीं किया। कांग्रेस को अपने ही विधायकों पर विश्वास नहीं था। पार्टी ने विधायकों को निगरानी में रखा। यहां तक कि दो बार के मुख्यमंत्री और प्रदेश प्रभारी के सामने वोटिंग करवाई, फिर भी क्रॉस वोटिंग हुई। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस का गोलमोल उजागर हो गया
Trending Videos

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि हुड्डा अपने विधायक कुलदीप वत्स को घर जाकर मना रहे हैं और मिन्नतें कर रहे हैं लेकिन जनता उनके कारनामों से अच्छी तरह वाकिफ है। इस दाैरान उन्होंने कांग्रेस के कुरुक्षेत्र में जिलाध्यक्षों के कार्यक्रम का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि 10 दिन तक जिलाध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया, लेकिन राहुल गांधी को ज्ञान देना भूल गए। राहुल गांधी आए, खाना खाया और चले गए। इसका नतीजा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए सैनी ने कहा कि पहले दिल्ली की जनता ने और अब पंजाब की जनता ने आप की कट्टर इमानदार सरकार के असली चेहरे को देख लिया है। इन लोगों ने कांग्रेस से भी ज्यादा पंजाब को लूटा है। अब पंजाब की जनता भाजपा की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने पंजाब में एक अधिकारी द्वारा विभागीय मंत्री पर आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की घटना को बेहद दुखद करार दिया और संबंधित मंत्री की कड़ी निंदा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed