सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana International Film Festival starts today

Kurukshetra News: हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Haryana International Film Festival starts today
कुरुक्षेत्र। कुवि में होने वाले हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए लगाया गया प्रेम की स
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बुधवार को शुरू होने वाले आठवें हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारत और वियतनाम की साझा सांस्कृतिक विरासत पर आधारित फिल्म ‘वूऑन तिन्ह येउ (प्रेम की सुरधारा)’ का प्रीमियर किया जाएगा। कार्यक्रम में वियतनामी प्रतिनिधिमंडल नगुएन थू त्रांग, चू थुई हांग, प्रो. डॉ. चू बाओ क्यू, डॉ. नगुएन होआंग आन्ह (जूलिया) और होआंग थू हांग शामिल होंगे। महोत्सव में उनकी उपस्थिति ने आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।
Trending Videos

फिल्म ‘प्रेम की सुरधारा’ में भारत और वियतनाम के सांस्कृतिक संबंधों, परंपराओं और भावनात्मक जुड़ाव को खूबसूरती से दर्शाया गया है। इस फिल्म के माध्यम से दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 से 28 मार्च तक 38 देशों की 26 भाषाओं में बनी करीब 80 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय के मुख्य सभागार में उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। इस अवसर पर फिल्म जगत से अनूप जलोटा, केतन मेहता, जिम्मी शेरगिल, दिव्या दत्ता, यशपाल शर्मा, विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी, कुमुद मिश्रा, मुकेश तिवारी और राइमा सेन प्रमुख हैं।
28 मार्च को समापन समारोह के साथ फेस्टिवल का समापन होगा।
महोत्सव के तीसरे दिन हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस दौरान उनकी चर्चित फिल्में शोले और सत्यकाम प्रदर्शित की जाएंगी। उनके अभिनय को भी विशेष रूप से याद किया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। कुवि में होने वाले हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए लगाया गया प्रेम की स

कुरुक्षेत्र। कुवि में होने वाले हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए लगाया गया प्रेम की स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed