{"_id":"69c2f418c9e24253d10dc966","slug":"have-to-wait-for-10-days-for-cylinder-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-152117-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सिलिंडर के लिए 10 दिन का करना पड़ रहा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सिलिंडर के लिए 10 दिन का करना पड़ रहा इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। क्षेत्र में इन दिनों घरेलू गैस सिलिंडरों की भारी किल्लत हो रही है जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रसोई गैस की नियमित आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं को 10-15 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ स्थानों पर कालाबाजारी किए जाने व ऊंचे दामों पर सिलिंडर बेचे जाने की भी शिकायतें सामने आई हैं।
सुनहरी देवी, रज्जो, सुनीता व अन्य महिलाओं ने बताया कि गैस की कमी के कारण उन्हें लकड़ी या अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है जिससे समय और स्वास्थ्य दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
वहीं कामकाजी परिवारों के लिए यह समस्या और भी गंभीर बन गई है। स्थानीय दुकानदारों और छोटे व्यवसायियों ने भी इस समस्या पर चिंता जताई है।
उनका कहना है कि गैस की कमी के कारण उनके कामकाज पर असर पड़ रहा है और ग्राहकों को भी असुविधा हो रही है। हमने कई बार गैस बुक करवाई, लेकिन समय पर डिलीवरी नहीं हो रही है।
इससे घर चलाना मुश्किल हो गया है। प्रशासन को इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
Trending Videos