सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Firefighters' strike on April 8-9

Kurukshetra News: अग्निशमन कर्मियों की हड़ताल 8-9 अप्रैल को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Firefighters' strike on April 8-9
कुरुक्षेत्र। जनसंपर्क अ​भियान के तहत आवाज उठाता अ​ग्निशमन कर्मियों का जत्था। संवाद - फोटो : Self
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन का जनसंपर्क अभियान जत्था कुरुक्षेत्र के दमकल केंद्रों में कार्यरत फायर कर्मचारियों से मिला। प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र सिणद ने जत्थे की अगुवाई करते हुए 8 और 9 अप्रैल को होने वाली हड़ताल में शामिल होने की अपील की। उन्होंने सरकार से संगठन के दो सदस्यों को शहीद का दर्जा देने की मांग की है।
Trending Videos

प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र सिणद ने कहा कि संगठन के कुछ सदस्य वीरगति को प्राप्त हो गए थे। शहीद फायर फाइटर भविचंद, रणवीर सिंह को न्याय दिलाने के लिए फायर कमियों को आंदोलन के लिए मजबूर किया जा रहा है। सरकार पर आरोप लगाया कि सूरजकुंड में झूला एक्सीडेंट दुर्घटना में मारे गए पुलिस कर्मियों को सरकार ने शहीद का दर्जा और एक करोड़ रुपये आर्थिक सहायता राशि परिवार के सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की थी लेकिन मुजेसर सेक्टर 24 कालका जी स्टील कंपनी में भयानक आगजनी और विस्फोट में मारे गए पुलिसकर्मी रवि और फायर कर्मी भवीचंद एवं रणवीर को शहीद का दर्जा आर्थिक सहायता एक-एक करोड़ रुपये और परिवार के आश्रितों को नौकरी देने में सरकार देरी कर रही है। सिणद ने चेतावनी दी कि यदि फायर कर्मियों को सरकार ने न्याय नहीं दिया और मांगों का समाधान नहीं किया तो दो दिवसीय हड़ताल को अनिश्चितकालीन में परिवर्तित करने का निर्णय लेंगे। सभी 103 कर्मियों से संपर्क करने के लिए राज्य स्तरीय नेताओं की चार टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed