सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Devotees took out Kalash Yatra

Kurukshetra News: श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 18 May 2026 03:43 AM IST
विज्ञापन
Devotees took out Kalash Yatra
कुरुक्षेत्र। वार्ड-20 के गुरुदेव नगर में कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जय मां दुर्गा-जय श्री महाकाल ट्रस्ट की ओर से 100 फुटा रोड के निकट श्रीमद्भागवत महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। कथा शुरू होने से पहले रविवार को गुरुदेव नगर में श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में कलश यात्रा भी निकाली। कलश यात्रा खेड़ा मंदिर से शुरू होकरकॉलोनी से होते हुए कथास्थल पहुंची।

कथा के यजमान एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित राजेश मौद्गिल ने बताया कि भगवान विष्णु के प्रिय पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन 100 फुटा रोड के निकट किया जा रहा है। ये कथा 23 मई तक आयोजित की जाएगी। इसमें धर्म संघ दिल्ली के कथाव्यास पंडित विकास कौशिक भागवत प्रतिदिन सायं चार से सात बजे भागवत प्रवचन करेंगे। कथा से पूर्व प्रतिदिन सुबह आठ से नौ बजे देव पूजन, दोपहर तीन से सायं चार बजे संतों द्वारा पुरुषोत्तम मास महिमा और भजन कीर्तन होगा। कथा आरती के बाद प्रतिदिन सायं 7:30 बजे भंडारा होगा। शनिवार 23 मई को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक भागवत कथा, हवन एवं भंडारे के साथ संपन्न होगी और इसी दिन सायं पांच से रात्रि नौ बजे तक भव्य खाटू श्याम संकीर्तन और विशाल भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला से साध्वी कौशिकी, दत्तात्रेय आश्रम, कुरुक्षेत्र से साध्वी मोक्षिता, पिहोवा से आचार्य अभिषेक कुश और गुरुचरण दास पुरुषोत्तम दास महिमा पर प्रवचन देंगे। संत सम्मेलन में महंत बंसीपुरी, स्वामी ज्ञानानंद, जयराम विद्यापीठ से ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, महंत लक्ष्मीनारायण पुरी, महंत राजेंद्र पुरी, महंत जगन्नाथ पुरी और महंत भीमपुरी आदि संत आशीर्वचन देंगे। कलश यात्रा में स्वामी हरिओम दास परिव्राजक,आचार्य राजेश वत्स,आचार्य शंभू प्रसाद, रमेश कौशिक, ललित अत्री, गोपाल शर्मा, साहिल सुधा, पार्षद मनिंद्र छिंदा, नवीन बंसल, रक्षित सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed