{"_id":"6a0a3df234ed80775e0d2a24","slug":"told-the-devotees-the-glory-of-the-guru-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-155004-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: श्रद्धालुओं को गुरु की महिमा बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: श्रद्धालुओं को गुरु की महिमा बताई
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 18 May 2026 03:45 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जय ओंकार आश्रम में प्रवचन सुनते श्रद्धालु। स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जय ओंकार आश्रम श्री ब्रह्मा मंदिर में स्वामी शक्तिदेव कुरड़ी वाले ने भक्ति प्रवचन करते हुए गुरु की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि गुरु कृपा से जहां सत का वास होता है, वहीं मंगल कार्य होते हैं। सद्गुरुदेव प्रसन्न होने से मंगल ही मंगल होता है। वही निराकार परब्रह्म परमात्मा के साकार रूप होते हैं। ओंकार भगवान की कृपा सद्गुरु जी के माध्यम से मिलती है। गुरुदेव भगवान से ही सत का मार्गदर्शन प्रशस्त होता है।
ओंकार भगवान सद्गुरु के माध्यम से अपनी कृपा की बरसात मनुष्य पर करते हैं। ओंकार समस्त आत्माओं के पिता हैं, तभी परमात्मा कहलाते हैं। परमात्मा सद्गुरु के माध्यम से लीला कर सबका उद्धार करते हैं। इससे अच्छी-भली प्रकार से जीवन यापन करने में मदद मिलती है। संघ संचालक पंडित शिवनारायण दीक्षित ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि गुरुजी द्वारा सनातन धर्म और ओंकार वाणी के प्रचार प्रसार के लिए गांव-शहर में धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद