{"_id":"6a0a3ed45d4dba90e508e3f4","slug":"kirmach-team-defeated-milkpur-by-eight-wickets-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-155016-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: किरमच की टीम ने मिलकपुर को आठ विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: किरमच की टीम ने मिलकपुर को आठ विकेट से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 18 May 2026 03:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिहोवा। सुरमी पिहोवा नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए क्रिकेट मुकाबले में किरमच की टीम ने कातू हथीरा की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर मिलकपुर को आठ विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर किरमच ने पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मिलकपुर की टीम ने पांच ओवर में बिना विकेट खोए 63 रन बनाए। मिलकपुर की ओर से मनी पटियाला ने 15 गेंदों में 37 रन की तेज पारी खेली, जिसमें चार छक्के शामिल रहे। वहीं जोबन सिंह ने 16 गेंदों में 24 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी किरमच की टीम ने 4.2 ओवर में दो विकेट खोकर 68 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। वहीं मैच में शानदार प्रर्दशन करते हुए कातू हथीरा ने 13 गेंदों में 37 रन की तूफानी पारी खेली और मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। कातू ने अपनी बल्लेबाजी में पांच चौके और दो छक्के लगाए।
गढ़ी रोड़ान ने गोविंद माजरा को हराया
एक अन्य मुकाबले में गढ़ी रोड़ान की टीम ने गोविंद माजरा को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोविंद माजरा की टीम 38 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में गढ़ी रोड़ान ने बिना विकेट खोए दो ओवर में ही 39 रन बनाकर मैच जीत लिया। गढ़ी रोड़ान की ओर से साहू केकेआर ने 16 गेंदों में 34 रन बनाए। उनकी पारी में दो छक्के और चार चौके शामिल रहे। संवाद