{"_id":"6a0a407fb076e7148e0d8cc4","slug":"life-jyoti-insurance-security-insurance-is-effective-for-citizens-meena-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-154999-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा नागरिकों के लिए कारगर : मीणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा नागरिकों के लिए कारगर : मीणा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 18 May 2026 03:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा सुरक्षा बीमा योजना नागरिकों के लिए कारगर सिद्ध हो रही है। इनके फार्म प्रत्येक बैंक एवं डाकघर में उपलब्ध हैं। योजनाओं में निर्धारित वार्षिक प्रीमियम जमा कर दो लाख तक का बीमा होता है। केंद्र सरकार ने प्रत्येक बैंक उपभोक्ता को जीवन सुरक्षा बीमा योजना का लाभ देने के लिए दो स्कीम चलाई हैं। सामाजिक सुरक्षा योजना सामान्य परिवार को मुश्किल की घड़ी में आर्थिक समर्थन देकर मजबूत बनाती है।
जीवन ज्योति बीमा योजना में 18 से 50 वर्ष आयु के व्यक्ति नामांकन कर सकते हैं। योजना के तहत 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम जमा करना होता है। इससे दो लाख के जीवन बीमा का संरक्षण मिलता है। सुरक्षा बीमा योजना एक दुर्घटना बीमा योजना है। इसके तहत 18 से 70 वर्ष तक के नागरिक अपना दुर्घटना बीमा करा सकते हैं। योजना में केवल 20 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख का दुर्घटना बीमा संरक्षण प्राप्त होता है। उपायुक्त विश्राम मीणा ने कहा कि बीमा योजनाओं का प्रीमियम उपभोक्ता के बैंक या डाकघर खाते में से ऑटो डेबिट होता है। दावे की राशि संबंधित के बैंक खाते में सीधे जमा हो जाती है। नामांकन के लिए नजदीकी बैंक शाखा या डाकघर से संपर्क किया जा सकता है। संवाद