कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने हिंदी विषय की क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित की। इसमें विभिन्न विद्यालयों से 60 शिक्षकों ने भाग लिया। शिक्षकों ने नई शिक्षा नीति और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों पर चर्चा की।
कार्यशाला में पुलिस डीएवी स्कूल अंबाला के हिंदी विभागाध्यक्ष चंद्र प्रकाश ने जानकारी दी। एमएनएम पब्लिक स्कूल करनाल की हिंदी एवं इतिहास प्रवक्ता मंजूषा दुग्गल भी उपस्थित रहीं। उन्होंने शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति और सीबीएसई की नवीन शिक्षण पद्धतियों के अनुरूप प्रभावी भाषा शिक्षण बताया। इस दौरान ब्लूम टैक्सोनॉमी के आयामों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें याद करना, समझना, अनुप्रयोग, विश्लेषण, मूल्यांकन और सृजन शामिल थे। पहले सत्र में चंद्र प्रकाश ने कहा कि भाषा शिक्षण का उद्देश्य स्वतंत्र चिंतन विकसित करना है।