फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Free treatment for families with income up to Rs 1.80 lakh

1.80 लाख तक आय वाले परिवारों को नि:शुल्क उपचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Free treatment for families with income up to Rs 1.80 lakh
कुरुक्षेत्र। आयुष्मान भारत और चिरायु आयुष्मान हरियाणा योजना पात्र परिवारों के लिए निशुल्क उपचार में सहायक है। इसके तहत लाभार्थियों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार मिलता है। लाभार्थी पैनल में शामिल अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड दिखाकर लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम मीणा ने बताया कि 1 लाख 80 हजार रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को मुफ्त लाभ दिए जा रहा है। 1 लाख 80 हजार से 3 लाख रुपये तक की आय वाले परिवार 1500 रुपये वार्षिक प्रीमियम देकर लाभ ले सकते हैं। इन्हें हर वर्ष प्रीमियम का भुगतान कर कार्ड का नवीनीकरण कराना होगा। आयुष्मान कार्ड के लिए आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र और आधार से लिंक मोबाइल नंबर आवश्यक है। यह सुविधा अटल सेवा केंद्रों पर भी उपलब्ध है। सरकार 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी योजना का लाभ दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed