फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Plot to deliver drugs to jailed youth foiled

Kurukshetra News: जेल में बंद युवक तक नशीला पदार्थ पहुंचाने की साजिश नाकाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Plot to deliver drugs to jailed youth foiled
कुरुक्षेत्र। जिला जेल में बंद एक युवक तक संदिग्ध नशीला पदार्थ पहुंचाने की कोशिश को जेल प्रशासन ने विफल कर दिया। पॉक्सो अधिनियम के मामले में बंद हवालाती से मिलने पहुंचे उसके भाई और भांजे ने यह प्रयास किया था। वार्डर की सतर्कता से कपड़ों की आस्तीन में छिपाकर रखा गया सफेद पाउडर बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद प्रिजन एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू हुई। बरामद पदार्थ को रासायनिक परीक्षण के लिए एफएसएल मधुबन भेजा गया है। आरोपी वरदान से मिलने उसका भाई सूरज और भांजा विशाल जेल पहुंचे थे। मुलाकात के बाद वे वरदान के लिए कमीज, लोवर, टी-शर्ट, बनियान और अंडरवियर जमा कराकर गए। ड्यूटी पर तैनात वार्डर रमेश कुमार ने कपड़ों की जांच की। उन्हें कमीज की दोनों आस्तीन पर संदेह हुआ। गहन तलाशी में आस्तीन के भीतर सफेद रंग का पाउडरनुमा पदार्थ मिला। जेल प्रशासन ने सामग्री को सीलबंद कर पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed