सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Driver burnt alive as truck catches fire

Haryana: अनियंत्रित होकर पेड़ से ट्रक की हुई टक्कर, कैबिन में जिंदा जला चालक; हाइड्रा बुलाकर निकाला गया शव

संवाद न्यूज एजेंसी, बाबैन (कुरुक्षेत्र) Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 07 Mar 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
सार

चालक ट्रक के कैबिन में ही सीट और स्टेयरिंग के बीच फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। जिंदा जलने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

Driver burnt alive as truck catches fire
ट्रक ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

गांव बहलोल पुर के पास शुक्रवार रात पेड़ से टकराकर एक ट्रक में आग लग गई, जिसमें चालक जिंदा जल गया। मृतक चालक नासिर उर्फ बबला गांव हवाना का रहने वाला था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया। आग इतनी भयानक थी कि ट्रक का कैबिन पूरी तरह से जल गया, जिसको बुझाने के लिए दमकल विभाग को बुलाना पड़ा। पुलिस ने दो  हाइड्रा बुलाकर कैबिन को तोड़कर चालक के जले हुए शव को बाहर निकाला।
Trending Videos


 मृतक नासिर पिछले कई वर्षों से यमुनानगर के जठलाना की ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। घटना शुक्रवार की रात करीब 12 बजे की है जब नासिर अपने घर से ट्रक (एचआर58एफ 6110) लेकर ट्रांसपोर्ट पर जा रहा था।  पुलिस ने बताया कि नासिर के पीछे राजेश कुमार भी दूसरा ट्रक लेकर यमुनानगर के लिए चला था। रास्ते में नासिर एक ढाबे पर रुक गया और खाना खाने लगा जबकि राजेश अपना ट्रक लेकर चला गया।  खाना खाने के बाद नासिर भी अपना ट्रक लेकर यमुनानगर के लिए निकल लिया। जैसे ही नासिर बहलोलपुर गांव के पास पहुंचा तो उसका ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराया। पेड़ से टकराने के कारण ट्रक का डीजल टैंक लीक हो गया, जिसके बाद ट्रक ने तुरंत आग पकड़ ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ट्रक के कैबिन में ही सीट और स्टेयरिंग के बीच फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। जिंदा जलने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर ट्रक में आग लगी देखकर गांव के लोगों ने डायल-112 को कॉल किया। मौके पर पहुंचे कर्मियों ने आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें काफी भड़क चुकी थीं।  सूचना मिलते ही लाडवा से फायर ब्रिगेड की दो  गाड़ियां मौके पर पहुंची और 15-20 मिनट में आग पर काबू पाया। बाद में पुलिस ने दो  हाइड्रा मशीनों को बुलाकर ट्रक के केबिन को तोड़कर नासिर के शव को बाहर निकाला और ट्रक के पीछे लिखे नंबर पर कॉल कर ट्रांसपोर्ट पर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed