फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Eight swimmers, including Aditya and Pranjal, won gold medals and were selected for the state level.

Kurukshetra News: आदित्य, प्रांजल सहित आठ तैराकों ने जीते स्वर्ण पदक, राज्य स्तर के लिए चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Eight swimmers, including Aditya and Pranjal, won gold medals and were selected for the state level.
कुरुक्षेत्र। जिला स्विमिंग एसोसिएशन ने शहीद मेजर नितिन बालनी स्विमिंग पूल में जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाओं में आदित्य, प्रांजल, दिव्यम, उत्कर्ष, वान्या, यश, विनयवीर और चिराग चौलिया ने स्वर्ण पदक जीते। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ये खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।प्रतियोगिता में करीब 70 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों की लगभग 40 स्पर्धाओं में भाग लिया।
विज्ञापन

13-14 वर्ष के 50 मीटर बैक स्ट्रोक में आदित्य विजेता रहे। 17-18 वर्ष के 50 मीटर बैक स्ट्रोक में प्रांजल ने जीत हासिल की। 15-16 वर्ष के 400 मीटर फ्री स्टाइल में दिव्यम ने पहला स्थान पाया। 13-14 वर्ष के 50 मीटर फ्री स्टाइल में उत्कर्ष और बालिका वर्ग में वान्या विजेता रहीं। 15-16 वर्ष के 50 मीटर फ्री स्टाइल में यश, 7-8 वर्ष वर्ग में विनयवीर और 13-14 वर्ष के 50 मीटर बटरफ्लाई में चिराग चौलिया ने स्वर्ण पदक जीते। समापन समारोह में डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन के प्रधान बलबीर सिंह ने विजेताओं को पदक दिए। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन और आत्मविश्वास का बड़ा माध्यम हैं। एसोसिएशन के महासचिव प्रवीन सिंह ने बताया कि शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन



प्रमुख विजेता

-50 मीटर बैक स्ट्रोक (13-14 वर्ष) : आदित्य
-50 मीटर बैक स्ट्रोक (17-18 वर्ष) : प्रांजल
-400 मीटर फ्री स्टाइल (15-16 वर्ष) : दिव्यम
-50 मीटर फ्री स्टाइल (13-14 वर्ष, बालक) : उत्कृष
-50 मीटर फ्री स्टाइल (13-14 वर्ष, बालिका) : वान्या
-50 मीटर फ्री स्टाइल (15-16 वर्ष) : यश
-50 मीटर फ्री स्टाइल (7-8 वर्ष) : विनायवीर
-50 मीटर बटरफ्लाई (13-14 वर्ष) : चिराग चौलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed