{"_id":"6a54009c234f6a64940fb7d2","slug":"no-lessons-learned-from-the-waterlogging-caused-by-the-rain-drains-still-not-cleaned-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-157677-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बारिश से हुए जलभराव से नहीं लिया सबक, अभी भी नालों की सफाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बारिश से हुए जलभराव से नहीं लिया सबक, अभी भी नालों की सफाई नहीं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर के छोटा बाजार में कचरे से अटा नाला। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। शहर में करीब दो करोड़ रुपये के टेंडर जारी कर नालों की सफाई के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, मानसून सीजन से पहले यह कार्य पूरा नहीं हो पाया है। दो दिन पहले हुई बारिश से हुए जलभराव से भी प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है। जलभराव वाले क्षेत्रों में आज भी नाले कचरे और गाद से अटे हुए हैं। कई नालों की मरम्मत भी नहीं हुई है। ऐसे में दोबारा बारिश होने पर लोगों को फिर से जलभराव का सामना करना पड़ सकता है।
अधिकारियों की मानें तो नगर प्रशासन की ओर से ही हर वार्ड में एक-एक टीम नालों की सफाई के लिए उतारी हुई है लेकिन नालों के रविवार को भी देखे गए हालात हकीकत बयां कर रहते रहे। हालांकि शुक्रवार रात को हुई तेज बारिश ने प्रशासन के पहले किए जा रहे दावों की पोल खोल दी थी, जगह-जगह हुए जलभराव की शिकायतों का अंबार लगा तो नगर प्रशासन, पीडब्ल्यूडी व एचएसवीपी भी हरकत में दिखाई दिया। अधिकारी भी कई जगहों पर पहुंचे लेकिन पहली बारिश से जमा हुई गाद, कचरा आदि निकालने की जहमत नहीं उठाई गई। न ही नालों की मरम्मत हो पाई, ऐसे में आगे होने वाली बारिश में फिर लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ सकता है।
कई कॉलोनियों में हुआ था जलभराव
सेक्टर 7,13,17, मोहन नगर चौक, कुरुक्षेत्र पैनोरमा चौक, बिरला मंदिर, जाट धर्मशाला रोड, बीआर अंबेडकर चौक, मेन बाजार, अमीन रोड, राजेंद्र नगर, गांधी नगर, वशिष्ठ कॉलोनी के अलावा सलारपुर रोड के आसपास स्थित कॉलोनियाें सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी सीजन की पहली ही बारिश में जलभराव का लोगों को सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
कई नालों की पहली बार भी सफाई नहीं
जलभराव वाले क्षेत्रों में अधिकतर जगहों पर नालों के हालात अभी भी बदतर ही बने हुए हैं। कई जगहों पर नालों की सफाई पहली बार भी नहीं हो सकी है। नाले पूरी तरह से अटे हुए हैं तो इनमें घास-फूस तक जमा है। जहां पर पहली बार सफाई हुई वहां अनेक जगहों से निकाली गई गाद व कचरा उठाया ही नहीं गया। बारिश से एक दिन पहले एडीसी विवेक आर्य द्वारा किए गए निरीक्षण में भी सामने आया था कि नालों की सफाई कहीं 20 तो कहीं 80 फीसदी ही हुई थी।
23
... यहां कोई देखने वाला नहीं क्या हो रहा है : नरेश
श्रीकृष्ण संग्रहालय के मुख्य द्वार के आगे ही गाद व कचरे से अटे नाले के टूटे स्लैब को दिखाते हुए ऑटो चालक नरेश कुमार का कहना था कि यहां पर जलभराव के हालात हर साल हर बारिश में झेलने पड़ते हैं। कोई देखने वाला नहीं है। टूटे स्लैब से अनेक हादसे हो चुके हैं, जिसके बावजूद भी कोई गंभीर नहीं।
सभी जगहों का किया जाएगा निरीक्षण, लापरवाही नहीं होगी सहन : राजेश
नगर परिषद के ईओ राजेश कुमार का कहना है कि नालों की सफाई के लिए टीमें फील्ड में उतारी हुई है। संबंधित जगहों पर वे खुद निरीक्षण करेंगे। लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उनका कहना है कि कई जगहों पर कुछ तकनीकी दिक्कत भी है और कई जगहों पर दूसरे विभागों की ओर से भी कार्य किया जाना है।