{"_id":"6a53ffc2dff8071d5909e793","slug":"subsidy-up-to-rs-78000-under-pm-surya-ghar-free-electricity-scheme-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-157658-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। केंद्र सरकार पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिकतम 78 हजार रुपये की सब्सिडी दे रही है। यह योजना गरीब वर्ग की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेगी। इससे गरीब परिवारों का बिजली खर्च लगभग खत्म हो जाएगा। सोलर पैनल से अधिक बिजली उत्पादन होने पर सरकार मकान मालिक को भुगतान करेगी। यह योजना गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराकर सशक्त बनाएगी। इससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा और वे आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे। यह सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देगी, जिससे पर्यावरण प्रदूषण कम होगा। स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों को अपनाने में भी मदद मिलेगी। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि केंद्र की सब्सिडी के अलावा हरियाणा सरकार एक लाख गरीब परिवारों को 50 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देगी। यह सब्सिडी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगी।
सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2027 के लिए आवेदन आमंत्रित
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन अवार्ड्स डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर 30 सितंबर तक किए जा सकते हैं। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि यह वार्षिक पुरस्कार व्यक्तियों और संगठनों के अमूल्य योगदान को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर होती है। केवल भारतीय नागरिक और भारतीय संस्थान ही इस पुरस्कार के लिए पात्र हैं। संस्थान स्वैच्छिक संगठनों, कॉरपोरेट संस्थाओं, शैक्षणिक अनुसंधान संस्थानों, प्रतिक्रिया बलों या अन्य संस्थानों के रूप में आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ने देश में आपदा प्रबंधन जैसे रोकथाम, शमन, तैयारी, बचाव, राहत, पुनर्वास, अनुसंधान या नवाचार के क्षेत्र में काम किया हो। आवेदन के साथ आपदा प्रबंधन में किए गए कार्यों का विवरण देना अनिवार्य है।