फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The glory of Sadguru told in the weekly satsang

Kurukshetra News: साप्ताहिक सत्संग में बताई सद्गुरु की महिमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The glory of Sadguru told in the weekly satsang
कुरुक्षेत्र। अमीन रोड स्थित जय ओंकार आश्रम में रविवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन हुआ। इस दौरान स्वामी शक्तिदेव कुरड़ी वाले और स्वामी संतोष ओंकार कुरड़ी वालों ने संगत को सद्गुरु की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि सद्गुरु निराकार परब्रह्म ओंकार भगवान का साकार रूप हैं। परमात्मा ही इस संसार का ज्ञान कराता है।
विज्ञापन

सत्संग में बताया गया कि यह संसार एक मुसाफिरखाना है। यहां राजा हो या भिखारी, सभी को अपने कर्म करके जीवन यात्रा पूरी करनी है। जो जीव सद्गुरु नाम का कीर्तन-जाप करता है, वह बिना कष्ट के गुरु चरणों में विलीन हो जाता है। ऐसे लोग अपना जीवन आनंद में व्यतीत करते हैं। मनुष्य को इस नश्वर संसार में गुरु नाम का जाप करना चाहिए। बिना गुरु के गति नहीं होती और ओंकार भगवान की कृपा भी प्राप्त नहीं की जा सकती। गुरुदेव के माध्यम से ही कृपा प्राप्त होती है। संघ संचालक पंडित शिवनारायण दीक्षित ने भी सद्गुरु को निराकार परब्रह्म ओंकार भगवान का साक्षात स्वरूप बताया। उन्होंने कहा कि सद्गुरु के बताए मार्ग पर चलकर जीवन यापन करना चाहिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रवचनों का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed