सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Even on the third day, no trace of the youths who drowned in the canal was found.

Kurukshetra News: तीसरे दिन भी नहर में डूबे युवकों का नहीं लगा सुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Even on the third day, no trace of the youths who drowned in the canal was found.
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भाखड़ा नहर और बुटेड़ा हेड के पास पिछले तीन दिनों से चल रहे तलाश अभियान के बावजूद अंबाला के दो युवकों सागर व गुरविंद्र और लापता दिव्या का कोई सुराग नहीं लगा है। गोताखोरों, पुलिस और परिजनों की संयुक्त टीम ने रविवार को भी नहर के आसपास के क्षेत्र में गहन तलाश जारी रखी लेकिन देर शाम अंधेरा हाेने तक कोई सफलता नहीं मिली और अभियान रोकना पड़ा। अब सोमवार को दोबारा गोताखोर नहर में इन तीनों की तलाश में अभियान चलाएंगे।
Trending Videos

अंबाला निवासी सागर और गुरविंद्र शुक्रवार को बुटेड़ा हेड पर पूल को रंग करने का काम कर रहे थे। इस दौरान सागर जाली टूटने से गहरे पानी में गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में गुरविंद्र भी बह गया। घटना के तुरंत बाद शुक्रवार को ही तलाश शुरू हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। रविवार को गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने नहर को खंगाला पर दोनों युवकों का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर अंबाला की मीना देवी और उनके बेटे का शव नहर से बरामद होने के बाद उनकी लापता बेटी दिव्या के डूबने की आशंका बढ़ गई है। मीना देवी का शव शुक्रवार को मिलने के बाद शनिवार को करनाल तक सर्च अभियान चला, जो रविवार को भी जारी रहा लेकिन दिव्या का कोई सुराग नहीं मिला। दोनों मामलों में पुलिस ने नहर किनारे पहरा बढ़ा दिया है और परिजन भी लगातार मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed