सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmer and servant died due to electric shock

Kurukshetra News: करंट की चपेट में आने से किसान व नौकर की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 04 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Farmer and servant died due to electric shock
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। गांव अजरावर में ट्यूबवेल चलाते समय एक किसान को करंट लग गया जब पास खड़े नौकर ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया और दोनों की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक किसान के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जबकि नौकर के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।
Trending Videos


जांच अधिकारी राजपाल ने बताया कि पुलिस को एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र से गांव अजरावर में दो लोगों की करंट लगने से मौत होने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया गांव अजरावर का निर्मल सिंह (36) अपने नौकर के साथ खेत में ट्यूबवेल चलाने के लिए गया था। ट्यूबवेल चलाते समय निर्मल सिंह करंट लग गया। उसे प्रयास में उसका नौकर भी करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से दोनों बुरी तरह से झुलस गए। आसपास के किसानों ने दोनों को कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया जहां पर डॉक्टरों ने चेकअप के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक किसान का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि उनका नौकर प्रवासी था और वह गूंगा व बहरा था। उसके नाम व परिवार के बारे किसी को कुछ पता नहीं है, जिसके चलते उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed