सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers protest against trade deal, burn effigy of US delegation

Kurukshetra News: ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का पुतला फूंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest against trade deal, burn effigy of US delegation
कुरुक्षेत्र। जिला सचिवालय परिसर में अमेरिकी प्रति​नि​धिमंडल का पुतला जलाते किसान। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ट्रेड डील के लिए अमेरिका से आए प्रतिनिधिमंडल के विरोध में वीरवार को किसान सड़क पर उतर आए। भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट ने प्रतिनिधिमंडल का पुतला जलाया तो जमकर रोष जताया। यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में किसान पंचायत भवन के सामने एकत्रित हुए, जहां से प्रतिनिधिमंडल के पुतले को अर्थी के रूप में लेकर पैदल मार्च निकालते हुए जिला सचिवालय परिसर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष पहुंचे। किसानों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। किसानों ने प्रतिनिधिमंडल वापस जाओ के नारे भी लगाए।
Trending Videos

बैसाखी के सहारे पहुंचे गुरनाम सिंह चढूनी ने इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह डील किसी भी स्तर पर लागू नहीं होने दी जाएगी। यह डील लागू हुई तो देश के किसान का विनाश तय हो जाएगा। खेती बचेगी न ही किसानी। अमेरिका के दबाव में प्रधानमंत्री मोदी देश के किसानों को ही दांव पर लगा रहे हैं लेकिन यह नहीं होने दिया जाएगा। किसानी व खेती को बचाने के लिए आंदोलन और तेज भी किया जाएगा। पूरे देश में प्रतिनिधिमंडल के विरोध में पुतले जलाए गए हैं जबकि आंदोलन को और भी मजबूती से चलाए जाने पर विचार किया जा रहा है। किसानों को प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह मथाना, जिलाध्यक्ष कृष्ण कलाल माजरा, राकेश बैंस, जसबीर सिंह मामू माजरा सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित कर जोश भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed