सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The construction of walls on both sides of the Saraswati River from Pipli to Jhaansa Road has intensified.

Kurukshetra News: पीपली से लेकर झांसा रोड तक सरस्वती नदी पर दोनों तरफ दीवार बनाने का कार्य हुआ तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The construction of walls on both sides of the Saraswati River from Pipli to Jhaansa Road has intensified.
विज्ञापन
पीपली। धर्मनगरी में पीपली से लेकर झांसा रोड तक सरस्वती नदी पर दोनों तरफ दीवार बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। सरस्वती बोर्ड के उप अध्यक्ष धुम्मन सिंह ने वीरवार को अधिकारियों को जल्द परियोजना को पूरा करने का आदेश दिया और मौके पर पहुंचकर यहां के कार्य का निरीक्षण किया। धुम्मन सिंह ने बताया कि अब तक सरस्वती बोर्ड द्वारा तीन किलोमीटर का कार्य लगभग पूरा होने को है और सात किलोमीटर झांसा रोड तक बनाया जाएगा इसका मुख्य उद्देश्य यही है कि बारिश के सीजन में शहर में कभी पानी नहीं घुसेगा। किसानों को और आम जनता को फायदा होगा। इस योजना से लाखों लोगों को फायदा होगा। यही नहीं जितने भी घाट पवित्र तीर्थ इस क्षेत्र में सरस्वती के किनारे हैं उनको भी सरस्वती बोर्ड उद्धार कर रहा है अभी तक जितने भी मंदिर व घाट अष्टकोसी यात्रा के तहत आते हैं उन पर भी काम चल रहा है। इसी परियोजना में आठ नए घाट भी बनाए जा रहे हैं, ताकि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को सरस्वती के दर्शन हो सकें।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed