सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sunny morning, drizzle late at night

Kurukshetra News: सुबह खिली धूप, देर रात हुई बूंदाबांदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Sunny morning, drizzle late at night
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में वीरवार को भी मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह से दोपहर तक तेज धूप रही, जिसने खूब पसीने छुड़ाए।
Trending Videos

शाम करीब पांच बजे अचानक मौसम में बदलाव हुआ और बादल छाए तो तेज हवाएं भी चली। रात करीब नौ बजे बूंदाबांदी हुई जिससे गर्मी से राहत मिल पाई।
पिछले दो दिन से तेज धूप खिलती रही तो वहीं वीरवार को भी सुबह से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। अधिकतम तापमान 39 डिग्री तो न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शाम को मौसम में बदलाव के बाद तापमान में भी दो डिग्री तक कमी आई। आज शुक्रवार व कल शनिवार को भी हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसके चलते गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. कर्मचंद का कहना है कि फिलहाल मौसम में कुछ बदलाव रहने के संकेत मिल रहे हैं लेकिन गर्मी भी अपना असर जरूर दिखाएगी। किसानों को बदलते मौसम में अपनी फसलों का खास ख्याल रखना चाहिए। विशेष तौर पर सब्जी व फलों की अधिक देखरेख करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed