{"_id":"69713cf2e3aed5232b0acff6","slug":"gift-the-chief-minister-will-inaugurate-the-universitys-international-hockey-astroturf-today-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-148938-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौगात : विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय हॉकी एस्ट्रोटर्फ का मुख्यमंत्री आज करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौगात : विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय हॉकी एस्ट्रोटर्फ का मुख्यमंत्री आज करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हॉकी एस्ट्रोटर्फ।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में बने अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी एस्ट्रोटर्फ का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 22 जनवरी को करेंगे। लंबे समय से हॉकी खिलाड़ियों की मांग अब पूरी होने जा रही है जिससे विवि में हॉकी को नई उड़ान मिलेगी।
खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा ने बताया कि युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय ने विवि के उत्कृष्ट खेल रिकॉर्ड और उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए न्यू खेलो इंडिया स्कीम-स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के तहत 5.50 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था। इसी बजट से विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आधुनिक सुविधाओं से युक्त हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण किया गया है। यह एस्ट्रोटर्फ जिले का दूसरा और थानेसर का पहला हॉकी एस्ट्रोटर्फ है।
अब तक थानेसर में हॉकी एस्ट्रोटर्फ न होने के कारण कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को अंतर विश्वविद्यालय हॉकी मुकाबले शाहाबाद स्टेडियम में आयोजित करने पड़ते थे। इससे खिलाड़ियों को आवागमन में असुविधा होती थी और नियमित अभ्यास भी प्रभावित होता था। एस्ट्रोटर्फ के तैयार होने से अब विवि के खिलाड़ी अपने ही परिसर में अभ्यास और प्रतियोगिताएं कर सकेंगे जिससे उनके प्रदर्शन में और निखार आएगा। मुख्यमंत्री की ओर से उद्घाटन के बाद यह हॉकी मैदान खिलाड़ियों के लिए समर्पित हो जाएगा। इससे न केवल विवि बल्कि पूरे क्षेत्र में हॉकी खेल को बढ़ावा मिलेगा और युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकेंगी।
यह प्रोजेक्ट विवि को वर्ष 2019 में स्वीकृत हुआ था और 2020 में अनुदान भी प्राप्त हो गया था लेकिन कोरोना महामारी के कारण निर्माण कार्य में देरी हुई। बाद में 28 दिसंबर 2021 को प्रदेश के तत्कालीन खेल मंत्री संदीप सिंह ने इस परियोजना का शिलान्यास किया था। उस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी मौजूद रहे थे। कड़े प्रयासों और निरंतर समन्वय के बाद अब यह एस्ट्रोटर्फ पूरी तरह बनकर तैयार है।
Trending Videos