पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hospital power outage for 10 hours leaves patients stranded for X-rays

Kurukshetra News: 10 घंटे तक अस्पताल में बिजली गुल, एक्स-रे के लिए भटके मरीज

Wed, 29 Apr 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 29 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Hospital power outage for 10 hours leaves patients stranded for X-rays
कुरुक्षेत्र। रेडियोलॉजी विभाग के बाहर अंधेरे में बैठे मरीज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी जिला नागरिक अस्पताल में भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को इंसुलेटर खराब होने के कारण करीब 10 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली गुल रही। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक्स-रे का काम बाधित रहा। एक्स-रे करवाने के लिए मरीज इधर-उधर भटकते नजर आए।
आम दिनों में यहां 200 से ज्यादा मरीजों के एक्स-रे होते थे लेकिन बिजली की कमी से मंगलवार को इन्वर्टर बैटरी के जरिए करीब 60 से 70 एक्स-रे ही हो पाए। बिजली गुल रहने से सेंट्रल एसी भी बंद हो गए, जिससे वार्ड और ओपीडी में उमस और घुटन पैदा हो गई। हालांकि अस्पताल ने जनरेटर चलाए लेकिन वे नाकाफी रहे और बीच-बीच में बंद होते रहे, जिससे परेशानी और बढ़ गई। एक्स-रे करवाने करनाल से आई बुजुर्ग रंजीत कौर ने बताया कि वह सुबह से भटक रही हैं लेकिन बिजली न होने के कारण उनका एक्स-रे नहीं हो पाया। वहीं गर्मी ने अलग से परेशान किया हुआ है।
विज्ञापन

लोड नहीं झेल पाया ट्रांसफार्मर : कार्यवाहक पीएमओ डॉ. तेजेंद्र ने कहा कि यहां दो ट्रांसफार्मर हैं और दोनों ओवरलोड हैं। पहले सीटी स्कैन मशीन का लोड था और अब एमआरआई मशीन का, जिस कारण ये हालात बने हैं। इससे पहले भी दो-तीन बार ऐसा हो चुका है। बिजली विभाग को पत्र लिखकर लोड बढ़ाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ बोले- आंधी के कारण उड़ा फ्यूज : सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह का कहना है कि सुबह आई आंधी के कारण फ्यूज उड़ गया था, जिसके कारण बिजली बाधित रही। इसके लिए बिजली निगम को पत्र लिखा गया लेकिन उन्होंने फ्यूज लगाना उनके दायरे में न होने की बात कहकर टीम नहीं भेजी। हालांकि अब बिजली सुचारू रूप से चल रही है और इसे ठीक करवा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed