{"_id":"6a3d8a56f4f474c93d0ba065","slug":"a-confluence-of-service-values-and-swadeshi-to-be-held-at-the-university-on-gulzari-lal-nandas-birth-anniversary-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-156872-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गुलजारी लाल नंदा की जयंती पर कुवि में होगा सेवा, संस्कार और स्वदेशी का संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गुलजारी लाल नंदा की जयंती पर कुवि में होगा सेवा, संस्कार और स्वदेशी का संगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा की 128वीं जयंती मनाई जाएगी। यह आयोजन चार जुलाई को सेवा, संस्कार और स्वदेशी की भावना के साथ होगा। कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। इसमें समारोह की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि नंदा का पूरा जीवन सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का प्रतीक था। विश्वविद्यालय उनके विचारों और जीवन मूल्यों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना चाहता है। गुलजारी लाल नंदा सेंटर की निदेशिका प्रो. शुचिस्मिता ने कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ए आर चौधरी सहित कई अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम सुबह आठ बजे हवन से शुरू होगा। इसके बाद रक्तदान शिविर, पुष्पांजलि और पौधरोपण होगा। नंदा की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा स्वदेशी वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगेगी। शाम को ब्रह्मसरोवर पर भजन संध्या, महाआरती और पुरस्कार वितरण होगा। विशिष्ट अतिथियों के संबोधन के बाद प्रसाद बांटा जाएगा।
विद्यार्थियों को मिला डिजिटल मीडिया प्रशिक्षण
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में दो दिवसीय मीडिया प्रोडक्शन कार्यशाला संपन्न हुई। इसमें विद्यार्थियों को डिजिटल मीडिया की व्यावहारिक बारीकियों से अवगत कराया गया। समापन अवसर पर विद्यार्थियों को वीडियो एडिटिंग, कंटेंट क्रिएशन और सोशल मीडिया का प्रशिक्षण मिला। कार्यशाला में भाग लेने वाले 26 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
संस्थान के निदेशक महासिंह पूनिया ने तकनीकी दक्षता और रचनात्मकता को मीडिया में सफलता के लिए जरूरी बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से नकल के बजाय अपनी पहचान बनाने का आह्वान किया। कार्यशाला के संयोजक आबिद अली ने बताया कि 26 विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण लिया। ये विद्यार्थी विधि, प्रबंधन, मीडिया और ग्राफिक्स एंड एनीमेशन विभाग से थे। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान के कई विद्यार्थी अब कंटेंट क्रिएटर और वीडियो एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।