पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Worship rituals at Shri Markandeshwar Mahadev Temple on Nirjala Ekadashi.

Kurukshetra News: निर्जला एकादशी पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में पूजन-अनुष्ठान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Worship rituals at Shri Markandeshwar Mahadev Temple on Nirjala Ekadashi.
कुरुक्षेत्र। मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरांजी में वीरवार को ज्येष्ठ महीने की निर्जला एकादशी पर सर्वकल्याण की भावना से विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-अनुष्ठान एवं भंडारा आयोजित किया गया। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं अन्य संतों ने विचार रखे। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने सेवा कर प्रसाद लिया। गौ सेवा,पूजन के साथ गोशाला में भजन संकीर्तन चला। मंदिर में शीतल जल, शरबत वितरण किया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि मात्र ज्येष्ठ महीने की निर्जला एकादशी का पूजन एवं व्रत कर लेने से सभी एकादशियों का फल प्राप्त हो जाता है। पांडव पुत्र भीम ने भी इस व्रत से सभी एकादशियों का फल प्राप्त किया था। इसलिए इसे भीमसेन एकादशी भी कहा जाता है। एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। पूजन, व्रत में फल प्राप्त करने के लिए नियम-अनुशासन का विशेष रूप से पालन करना चाहिए। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी रामनाथ पुरी, बिल्लू पुजारी, सुखदेव सिंह सैनी, अजय नैंसी, सतबीर सैनी तथा जयपाल सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed