{"_id":"6a3d8a89b4fee8e1320f2a66","slug":"victims-mother-alleges-pressure-on-the-family-to-reach-a-settlement-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-156887-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पीड़ित की मां का आरोप, परिवार पर बनाया जा रहा है समझाैते का दवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पीड़ित की मां का आरोप, परिवार पर बनाया जा रहा है समझाैते का दवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र/लाडवा। लाडवा थाना प्रकरण में कैंसर पीड़ित युवक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस मामले में अब पीड़ित की मां ने आरोप लगाया है कि उनके परिवार पर समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि कुछ पुलिसकर्मी रात के समय उनके घर पहुंचकर केस वापस लेने अथवा समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं।
मामले की जांच कर रहे एसआईटी प्रभारी व डीएसपी लाडवा निर्मल सिंह ने बताया कि टीम निष्पक्षता के साथ जांच में जुटी हुई है। पीड़ित युवक का री-मेडिकल कराया जा चुका है, जबकि आरोपी पुलिसकर्मियों का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान एसआईटी पीड़ित के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं, निलंबित एएसआई संजीव कुमार, एएसआई राजेंद्र कुमार तथा होमगार्ड जवान सुमित से भी पूछताछ की जा चुकी है।
उधर, लाडवा थाना में कैंसर पीड़ित युवक प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी जल्द ही मामले में खुलासा करने का दावा कर रही है। जांच टीम को पीड़ित युवक के री-मेडिकल तथा आरोपी पुलिसकर्मियों की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। एसआईटी के अनुसार रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मामले में अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया था कि उसे जबरन थाना लाया गया, जहां देर तक बैठाए रखने के बाद एक कमरे में ले जाकर उसके साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार किया गया।