{"_id":"6a57f6f08f76c90d92039de2","slug":"hundreds-of-farmers-took-to-the-streets-and-took-out-a-march-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-157833-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सड़क पर उतरे सैकड़ों किसान, मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सड़क पर उतरे सैकड़ों किसान, मार्च निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। अमेरिका के साथ ट्रेड डील के विरोध में बुधवार को जिला के किसान सड़कों पर उतर आए। किसानों ने मोटरसाइकिल मार्च निकालकर कड़ा रोष व्यक्त किया। ट्रेड डील के विरोध में नारेबाजी कर जिला उपायुक्त को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। किसानों ने एलान किया कि इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा और लगातार विरोध जारी रहेगा।
ट्रेड डील के विरोध में किसान संगठनों की एकजुटता दिखाई दी। रोष मार्च में भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट व भाकियू शहीद भगत सिंह से जुड़े किसान शामिल हुए, जिनका नेतृत्व चढूनी गुट के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी व शहीद भगत सिंह गुट के जिलाध्यक्ष संजू नंबरदार ने किया। दोनों ही गुटों से जुड़े किसान मोटरसाइकिलों पर सवार होकर नारेबाजी करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे। इससे पहले शहीद भगत सिंह गुट से जुड़े किसान संजीव आलमपुर, महासचिव दिलबाग सिंह बारवा, जयभगवान सहित अन्य किसान पहले थानेसर अनाजमंडी में जुटे। यहां से किसान थीम पार्क में पहुंचे। यहां भाकियू से जुड़े पिहोवा व थानेसर क्षेत्र के किसान भी एकत्रित हुए और सभी मार्च निकालते हुए जिला सचिवालय पहुंचे। शाहाबाद, लाडवा, बाबैन व पिपली क्षेत्र के दोनों गुटों से जुड़े किसान पिपली अनाजमंडी में एकत्रित हुए, जहां से गुरनाम चढूनी के नेतृत्व में जिला सचिवालय पहुंचे। चढूनी कार की छत पर सवार होकर किसानों में जोश भरते रहे।
उन्होंने कहा कि यह डील किसानों के लिए डेथ वारंट है इससे किसान ही नहीं पूरा देश ही तबाह हो जाएगा। इसका असर किसान व खेती के अलावा व्यापारी, मजदूर वर्ग पर भी पड़ेगा।