Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Uproar over the 'chair' (leadership position) in the Non-Teaching Staff Association at Kurukshetra University; clash between two factions.
{"_id":"6a5870cfd5e47cd3b20483fe","slug":"video-uproar-over-the-chair-leadership-position-in-the-non-teaching-staff-association-at-kurukshetra-university-clash-between-two-factions-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ में कुर्सी को लेकर बवाल, दो गुटों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ में कुर्सी को लेकर बवाल, दो गुटों में मारपीट
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ में अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा विवाद बुधवार को खुलकर सामने आ गया। संघ के कार्यालय में कुर्सी को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने ले गई।
जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे विवाद के बीच नीलकंठ गुट बुधवार सुबह संघ कार्यालय पहुंचा और अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ गया। इसके बाद वर्तमान अध्यक्ष राजवंत कौर और उनके समर्थक भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। इस दौरान दोनों गुटों के सदस्य भी आपस में भिड़ गए, जिससे कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि नीलकंठ गुट का दावा है कि अध्यक्ष का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है और नए चुनाव नहीं कराए गए हैं। वहीं राजवंत कौर गुट स्वयं को निर्वाचित पदाधिकारी बताते हुए अपना दावा बरकरार रखे हुए है। इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच टकराव हुआ।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गुटों के पदाधिकारियों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।