सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   It is necessary to hold a nationwide strike on the 12th: Rani

12 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करना जरूरी : रानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
It is necessary to hold a nationwide strike on the 12th: Rani
पिहोवा। बैठक में हिस्सा लेते  सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सदस्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
पिहोवा। नगर पालिका में सर्व कर्मचारी संघ पिहोवा ब्लॉक की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान बलवान मोर ने की और संचालन ब्लॉक सचिव गुरचरण संधु ने किया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जत्थे में आशा वर्कर यूनियन की राज्य उपप्रधान रानी ने कहा कि 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करना जरूरी है। एक वर्ष में दूसरी बार हड़ताल करने का कारण है कि केंद्र सरकार मजदूर वर्ग कर्मचारी विरोधी चार लेबर एक्ट लागू कर रही है।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि इसमें कोई भी मजदूर वर्ग, किसान वर्ग, कर्मचारी वर्ग अपनी मांगों के लिए आंदोलन नहीं कर सकता। कोई भी संगठन वर्ग यूनियन नहीं बना सकता। 12 फरवरी की केंद्र की सरकार कर्मचारी और मेहनतकशों की एकता को तोड़ना, वर्गीय चेतना को कमजोर करना और इसी विभाजन की आड़ में कॉरपोरेट परस्त नीतियों को बिना विरोध लागू कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक सचिव गुरचरण संधु ने कहा कि 12 फरवरी की हड़ताल केवल किसी एक विभाग या वर्ग की नहीं है। यह संविधान, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और जनसेवा को बचाने की लड़ाई है। यदि आज संगठित प्रतिरोध नहीं हुआ तो कल न स्थायी नौकरी बचेगी, न सुरक्षित पेंशन और न ही आम जनता के लिए सुलभ सुविधाएं बचेंगी। इस मौके पर मनजीत कौर, नवनीत कौर, पूजा, रामलाल, गुलशन, मलकीत, सुनील, कर्मचंद, रचना, अनिल, लाडी, उषा, सुमन, प्रभजोत कौर, मीनाक्षी, अनीता, मनप्रीत कौर, बंगलो और सिमरन कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed