सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   MP Naveen Jindal inspected the state level livestock exhibition.

Kurukshetra News: सांसद नवीन जिंदल ने किया राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
MP Naveen Jindal inspected the state level livestock exhibition.
कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का निरीक्षण करते सांसद नवीन जिंदल। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में रविवार को सांसद नवीन जिंदल ने अपने संबोधन के बाद, विभिन्न स्टॉल और प्रदर्शनियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पशुपालन, खेती-किसानी, पशु चिकित्सा, दवाइयों और नवीन तकनीकों से संबंधित स्टॉल का अवलोकन किया और इनके बारे में विस्तार से जानकारी ली।
Trending Videos

सांसद ने मेले में लगाए गए पशु उद्योग, कृषि नवाचार और तकनीकी समाधान प्रस्तुत करने वाले स्टॉल की सराहना करते हुए इस मेले को प्रदेश सरकार का एक सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पशुपालकों और किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने के साथ-साथ उनकी आय बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सांसद ने पशुपालकों को देसी नस्ल के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रोत्साहित किया और प्राकृतिक खेती को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि परंपरागत ज्ञान और आधुनिक तकनीक का समन्वय ही पशुपालन और कृषि क्षेत्र का भविष्य है।
सांसद नवीन जिंदल ने मेले में भाग ले रहे पशुपालकों, नवाचार प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों और आयोजन से जुड़े अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की। आज के समय में पशुपालन क्षेत्र में नई तकनीकों का उपयोग अत्यंत आवश्यक है जिससे उत्पादन बढ़े और किसानों को बेहतर लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed