फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kanwar Yatra begins today, police on alert

Kurukshetra News: कांवड़ यात्रा आज से, पुलिस हुई सतर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra begins today, police on alert
कुरुक्षेत्र। सावन माह की कांवड़ यात्रा आज 30 जुलाई से शुरू होगी। इसके लिए भोले के भक्तों में उत्साह है और शिवालयों में भी तैयारियां चल रही हैं। पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था व यातायात सुचारु रखने की तैयारी की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने थाना व चौकी प्रभारियों को खास दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने ड्यूटी में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने को कहा। विभिन्न जिलों और दूसरे राज्यों से लाखों श्रद्धालु पवित्र कांवड़ लेने हरिद्वार जाएंगे। श्रद्धालुओं को असुविधा न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं से कुछ महत्वपूर्ण अपील की हैं।
विज्ञापन

कांवड़ लाने वाले या हरिद्वार जाने वाले सभी श्रद्धालु संबंधित थाना में अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं। वे अपना पहचान पत्र भी साथ लेकर जाएं ताकि किसी परेशानी से बचा जा सके। पुलिस ने आपत्तिजनक वस्तुएं जैसे क्रिकेट बैट, हॉकी स्टिक, डंडा-लाठी, गैस सिलिंडर या अन्य हथियार साथ न ले जाने को कहा है। नशीले पदार्थ और नशे का सेवन भी वर्जित है। वाहनों पर ऊंची आवाज में बजने वाली संगीत प्रणाली न लगाने की भी अपील की गई है, उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed