फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The new timetable will be discussed today in a meeting with the RTA.

Kurukshetra News: आरटीए संग बैठक में नई समय सारिणी पर आज होगा मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The new timetable will be discussed today in a meeting with the RTA.
कुरुक्षेत्र। नई समय सारिणी के लिए पिछले कई दिनों से चल रहे विवाद के समाधान की दिशा में वीरवार को अहम बैठक होने जा रही है। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के अधिकारियों की मौजूदगी में रोडवेज के कर्मचारी प्रतिनिधियों और निजी बस संचालकों के बीच बातचीत होगी।
विज्ञापन

बैठक में दोनों पक्ष अपनी आपत्तियां और सुझाव रखेंगे। सभी की सहमति से नई समय सारणी का रास्ता निकाले जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के कुरुक्षेत्र डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल के नेतृत्व में छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बैठक में शामिल होगा। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़े रोडवेज के स्थानीय अधिकारी भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल रोडवेज के हितों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं को अधिकारियों के समक्ष रखेगा। कर्मचारियों का कहना है कि प्रस्तावित नई समय सारिणी लागू होने से रोडवेज की आय प्रभावित होने के साथ कई रूटों पर बस संचालन भी प्रभावित हो सकता है। किसी भी निर्णय से पहले सभी पक्षों की राय लेना आवश्यक है। दूसरी तरफ निजी बस संचालक भी अपनी मांगों और सुझावों के साथ बैठक में पहुंचेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed