फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU's online courses attract 12,000 students, French language interest on the rise

Kurukshetra News: कुवि के ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में 12 हजार विद्यार्थी, फ्रेंच भाषा में रुझान बढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
KU's online courses attract 12,000 students, French language interest on the rise
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) ने ऑनलाइन शिक्षा में बड़ी सफलता हासिल की है। चार वर्षों में ऑनलाइन विद्यार्थियों की संख्या 154 से बढ़कर करीब 12 हजार हो गई है। साल 2022 में सभी विद्यार्थी अफ्रीकी देशों के थे। अब देश के विभिन्न राज्यों और दुनिया के कई देशों से छात्र केयू के ऑनलाइन पाठ्यक्रमों से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन कोर्स में विद्यार्थियों का रुझान फ्रेंच भाषा की तरफ बढ़ रहा है। दूर विदेश बैठे भारतीय छात्र इसमें अधिक रुचि दिखा रहे हैं। गीता अध्ययन के ऑनलाइन पाठ्यक्रम को भी पसंद किया जा रहा है। इस वर्ष गीता अध्ययन का ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। बढ़ती मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय नए रोजगारोन्मुखी और कौशल आधारित पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है।
विज्ञापन

संस्थान की निदेशक मंजुला चौधरी ने बताया कि इस सत्र में हरियाणा में पहली बार दूरस्थ माध्यम से बीएससी पाठ्यक्रम शुरू हुआ है। ऑनलाइन माध्यम से एमएससी गणित, एमए इतिहास, पीजी गीता और पीजीडीसीए जैसे नए पाठ्यक्रम भी शुरू किए गए हैं। विद्यार्थियों को रोजगार से जोड़ने के लिए एचआर मैनेजमेंट, डिजिटल मार्केटिंग और रूरल टूरिज्म एंटरप्रेन्योरशिप विषयों में चार नए सर्टिफिकेट डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी हैं। विश्वविद्यालय का मानना है कि घर बैठे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने से ऑनलाइन शिक्षा की ओर विद्यार्थियों का रुझान लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार शुरू होंगे नए ऑनलाइन पाठ्यक्रम : प्रो. मंजुला चौधरी

सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन की निदेशक प्रो. मंजुला चौधरी ने बताया कि विश्वविद्यालय आने वाले समय में कई नए ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम ऑनलाइन कोर्स में भी अच्छा कर रहे है। दूर विदेश बैठे छात्र, या दूसरे राज्यों के छात्र भी इसमें रुचि दिखा रहे है। हम आने वाले समय में कई ऐसे कोर्स शुरु करने जा रहे है जो केयू के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed