सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mehak is making a name for herself in boxing

Kurukshetra News: मुक्केबाजी में नाम कमा रही महक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Mehak is making a name for herself in boxing
कुरुक्षेत्र। खिलाड़ी महक। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हथीरा गांव की महक रोजाना करीब 15 किलोमीटर साइकिल चलाकर मुक्केबाजी सिखने के लिए पहुंचती हैं। मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाली महक के पिता किसान हैं, जो खेती के सहारे गुजर बसर करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद महक ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर आज मुक्केबाजी में पहचान बनाई है।
Trending Videos


महक ने साल 2022 में मुक्केबाजी की शुरुआत की, तब उसे सामाजिक सोच के साथ-साथ रोजाना लंबी दूरी तय कर प्रशिक्षण लेने की कठिनाई का सामना करना पड़ा। वह रोज सुबह और शाम दो-दो घंटे कड़ा अभ्यास करती है। महक ने साल 2022 में विद्यालय स्तर राज्य प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता, 2025 में जूनियर स्टेट प्रतियोगिता में रजत पदक और साल 2026 में यूथ स्टेट चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर अपना, गांव का नाम ऊंचा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकादमी के संस्थापक राजेश कुमार ने बताया कि वह बेहद मेहनती, अनुशासित और समर्पित खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो सही मार्गदर्शन और सहयोग की। महक जैसी खिलाड़ी अगर निरंतर मेहनत करती रही तो वह जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

मनोज बॉक्सर जैसी बनना है : महक

महक ने बताया कि उसका लक्ष्य बॉक्सिंग में एक महान खिलाड़ी बनना है, जैसे मनोज सर का बॉक्सिंग में नाम है। उनकी अकादमी से कई बड़े खिलाड़ी निकले हैं, ठीक वैसे ही मुझे भी उन जैसा नाम कमाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed