सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The Municipal Corporation again launched an anti-encroachment drive, confiscating goods from shopkeepers.

Kurukshetra News: नप ने फिर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों का सामान जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation again launched an anti-encroachment drive, confiscating goods from shopkeepers.
कुरुक्षेत्र। अतिक्रमण हटाने के दौरान सामान जब्त करते नप टीम। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद की टीम की ओर से सोमवार को नए बस अड्डे से लेकर सेक्टर पांच और सात के डिवाइडर तक पिपली-थर्ड गेट रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सफाई निरीक्षक प्रदीप कुमार, फील्ड सुपरवाइजर अनूप सिंह राजेश राकेश की टीम ने अभियान के दौरान दो दुकानदारों के चालान काटे। वहीं कई दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि अस्वच्छता सर्वेक्षण को देखते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। वहीं अतिक्रमण से सड़क संकरी हो रही है जिससे हादसे का खतरा हर समय बना रहता है। लोगों का यहां से गुजरना तक मुश्किल हो जाता है और ऐसे में प्रशासन के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं। उन्होंने दुकानदारों को बताया कि इस अभियान के बावजूद अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed