फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mess employees will gherao the Deputy Chief Warden's office at NIT today.

Kurukshetra News: आज एनआईटी में डिप्टी चीफ वार्डन के कार्यालय का घेराव करेंगे मैस कर्मचारी

Wed, 12 Aug 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 12 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Mess employees will gherao the Deputy Chief Warden's office at NIT today.
कुरुक्षेत्र। निदेशक कार्यालय के बाहर जुटे मेस कर्मचारी। संवाद - फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र के मैस कल्याण कर्मचारी संघ का आंदोलन मंगलवार को 15वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने हॉस्टल-4 में एकत्रित होकर निदेशक और कुलसचिव के कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। संघ ने बुधवार को डिप्टी चीफ वार्डन वाई दुबेदी के कार्यालय का घेराव करने का एलान किया है।

कर्मचारियों ने कहा कि वे आंदोलन के साथ-साथ मैस का काम भी कर रहे हैं और विद्यार्थियों को समय पर भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। मैस कर्मचारी संघ के प्रधान विजय तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर कई दिनों से आंदोलन चल रहा है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बुधवार को कार्यालय घेराव के बाद आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने घेराव के दौरान किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी हॉस्टल और एनआईटी प्रशासन की होने की बात कही।
विज्ञापन



मैस कर्मचारियों की 10 प्रमुख मांगें

1. अन्य एनआईटी व आईआईटी की तर्ज पर मैस कर्मचारियों को नियमित करना।
2. मैस वर्करों के लिए बनी नई बैरक जल्द आवंटित करना।
3. चार या अधिक वर्ष की सेवा वाले एमटीडब्ल्यू कर्मचारियों को पे-स्केल पर नियुक्त करना।
4. वार्षिक इंक्रीमेंट मूल वेतन के तीन प्रतिशत के हिसाब से देना।
5. पहले की तरह पूरे 30 दिन की ग्रॉस सैलरी देना।
6. छुट्टियों में मैस चलने पर काम करने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त वेतन देना।
7. सेवानिवृत्ति पर सेवा अवधि के अनुसार सभी लाभ देना।
8. 10, 20 और 30 वर्ष की इंक्रीमेंट ज्वाइनिंग डेट से लगाना।
9. सीपीएफ 12 प्रतिशत के हिसाब से काटना।
10. मैस कर्मचारियों के लिए नॉन-रिफंडेबल फंड की व्यवस्था करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed