Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
'Road' community holds a Mahapanchayat in Kurukshetra regarding the Harsh Road encounter case; BJP MLA Satpal Jamba attends.
{"_id":"6a7c14ab9a11162f8f08f935","slug":"video-road-community-holds-a-mahapanchayat-in-kurukshetra-regarding-the-harsh-road-encounter-case-bjp-mla-satpal-jamba-attends-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में हर्ष रोड एनकाउंटर मामले में रोड समाज की महापंचायत, भाजपा एमएलए सतपाल जांबा शामिल हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में हर्ष रोड एनकाउंटर मामले में रोड समाज की महापंचायत, भाजपा एमएलए सतपाल जांबा शामिल हुए
बीरू वाल्मीकि हत्याकांड से जुड़े एनकाउंटर में मारे गए हर्ष रोड को लेकर रोड समाज की ओर से कुरुक्षेत्र में महापंचायत की गई। पंचायत में समाज के लोगों ने मामले को लेकर कई सवाल उठाए। वक्ताओं ने कहा कि हर्ष रोड के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं था, ऐसे में उसके सरेंडर करने के बाद एनकाउंटर किए जाने का कारण स्पष्ट किया जाना चाहिए।
महापंचायत में वक्ताओं ने करनाल के एसपी को भी पूरे मामले के लिए जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई को लेकर समाज के मन में कई सवाल हैं। वक्ताओं ने सवाल उठाया कि जब हर्ष रोड ने सरेंडर कर दिया था तो उसके बाद एनकाउंटर क्यों किया गया। समाज ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
महापंचायत में भाजपा विधायक सतपाल जांबा सहित भाजपा के कई नेता भी पहुंचे। समाज के लोगों ने करनाल के विधायक जगमोहन आनंद के बयान को आपत्तिजनक बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।
पंचायत में कहा गया कि मामले को लेकर समाज अपनी आवाज आगे भी उठाएगा। इसी कड़ी में बुधवार शाम करनाल में कैंडल मार्च निकालने का फैसला लिया गया। महापंचायत में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।