फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Miri-Piri Medical Institute dispute in Kurukshetra: Possibility of a clash between SGPC and HSGPC

कुरुक्षेत्र में मीरी-पीरी मेडिकल संस्थान विवाद: SGPC व HSGPC में टकराव की संभावना, भारी पुलिस बल तैनात

Sat, 08 Aug 2026 10:48 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 08 Aug 2026 10:48 AM IST
सार

हाईकोर्ट हरियाणा कमेटी की ओर से संस्थान के चिकित्सकों के बनाए बोर्ड पर स्टे जारी कर चुकी है। इसी विवाद के बीच संस्थान के चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों का चार माह का वेतन भी अटक गया था। हालांकि विगत दिवस एसजपीसी ने एक माह का वेतन जारी किया है।

विज्ञापन
Miri-Piri Medical Institute dispute in Kurukshetra: Possibility of a clash between SGPC and HSGPC
मीरी-पीरी मेडिकल संस्थान में प्रबंधन को लेकर विवाद - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला के शाहाबाद स्थित मीरी-पीरी मेडिकल संस्थान में प्रबंधन को लेकर चल रहे विवाद के बीच आज फिर एसजपीसी व एचएसजीपीसी आमने-सामने हो सकती है, जिसके चलते प्रशासन न केवल अलर्ट मोड पर है बल्कि संस्थान में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

विज्ञापन


एसजपीसी व संस्थान ट्रस्ट चेयरमैन एडवोकेट हरजिंद्र सिंह धामी संस्थान में पहुंच चुके हैं, जहां वे प्रबंधन को लेकर बोर्ड के साथ बैठक करेंगे, जिसके बाद बड़ा फैसला ले सकते हैं। वहीं हरियाणाा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने भी संस्थान में ही कार्यकारिणी बैठक बुलाई हुई है, जिसमें सदस्याें के अलावा अध्यक्ष जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा के भी पहुंचने की उम्मीद है। फिलहाल एडवोकेट हरजिंद्र सिंह धामी पहुंचे हैं, जिन्होने सर्वप्रथम संस्थान का जायजा लिया और नए हालात को जाना।
विज्ञापन




संस्थान में प्रबंधन को लेकर चल रहे विवाद के बीच कानूनी जंग भी जारी है। संस्थान के प्रबंधन को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट हरियाणा कमेटी के हक में फैसला दे चुका है, जिसके चलते गत 27 जुलाई को हरियाणा कमेटी ने प्रबंधन अपने अधीन होने का दावा किया तो वहीं एसजपीसी ने हाइकोर्ट में फिर याचिका दायर की हुई है, जिस पर पहली सुनवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हाईकोर्ट हरियाणा कमेटी की ओर से संस्थान के चिकित्सकों के बनाए बोर्ड पर स्टे जारी कर चुकी है। इसी विवाद के बीच संस्थान के चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों का चार माह का वेतन भी अटक गया था। हालांकि विगत दिवस एसजपीसी ने एक माह का वेतन जारी किया है। वहीं आज दोनों पक्षों की ओर से लिए जाने वाले फैसले पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed