फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rs 3 crore looted from lawyer house in Kurukshetra, 500 meters from SP office

वकील के घर में तीन करोड़ की लूट: पांच महीने पहले भी हुई थी 50 लाख की चोरी, तीसरी बार आने की भी दे गए धमकी

Sat, 08 Aug 2026 03:59 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 08 Aug 2026 03:59 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र में एसपी ऑफिस से 500 मीटर की दूरी पर वकील के घर में तीन करोड़ की लूट को अंजाम दिया गया। पांच महीने पहले 50 लाख की चोरी करने वाले गिरोह ने ही इस बार भी वारदात को अंजाम दिया। गिरोह तीसरी बार आने की भी धमकी देकर गए हैं।

विज्ञापन
Rs 3 crore looted from lawyer house in Kurukshetra, 500 meters from SP office
वकील के घर लूट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कुरुक्षेत्र शहर की पाश कॉलोनी सेक्टर सात में एसपी ऑफिस से महज 500 मीटर की दूरी पर वीरवार की रात एडवोकेट बलवंत सिंह के घर में तीन करोड़ की बड़ी लूट हो गई। बलवंत सिंह जैसे ही अपने कुत्ते को घुमाने के लिए निकले, वैसे ही हथियारों से लैस चार बदमाश घर में घुस गए। 
विज्ञापन


बदमाशों ने सिर पर पिस्तौल तानकर वकील की पत्नी सुषमा को बंधक बना लिया। थोड़ी देर बाद बलवंत सिंह के वापस आने पर उन्हें भी गन प्वाइंट पर लेकर उनसे ही तिजोरी खुलवाई और पौने दस से सवा ग्यारह बजे तक करीब डेढ़ घंटे में इस लूटपाट को अंजाम दिया।
विज्ञापन


30 साल से वकालत कर रहे बलवंत सिंह ने बताया कि बदमाश 17 से 20 लाख कैश, लगभग दो किलो सोने और चार किलो चांदी के जेवरात, मूर्तियां और कीमती बर्तन लूट ले गए। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने कहा कि पांच महीने पहले तुम्हारे घर से 50 लाख ही मिले थे। इस बार 80 लाख लूटने हैं। वे जाते हुए धमकी दे गए कि अगर पुलिस को बताया तो अंजाम बहुत बुरा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं, फिर से आने की भी धमकी दे गए। जाते समय चार सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। हालांकि, एक कैमरे की डीवीआर अलग थी। यह बच गई। इसी में घटनाक्रम कैद हो गया। डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि थाना सिटी में लूट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना के खुलासे के लिए सीआईए की टीम को भी लगाया गया है। पुलिस की कोशिश है कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाए।

मैं कुत्ता घुमाकर लौटा तो देखा-पत्नी के हाथ-पैर टेप से बंधे हैं...मुझे देखकर बदमाशों ने पिस्तौल तान दी
जैसे ही मैं कुत्ता घुमाकर लौटा तो देखा कि गेट खुला है। अंदर गया तो देखा कि बदमाशों ने पत्नी के हाथ और पांव टेप से बांधकर बिस्तर पर उल्टा लिटाकर रखा था। एक बदमाश सिर पर पिस्तौल ताने खड़े था। मेरे आते ही बदमाशों ने मुझ पर भी पिस्तौल तान दी। मेरी लाइसेंसी रिवाल्वर छीन ली। एक बदमाश ने घर के अंदर रखे 30 कारतूस निकालकर अपनी जेब में रख लिए। जाते समय रिवाल्वर और मोबाइल फोन दूसरे कमरे में फेंक गए। घर का दरवाजा भी बाहर से बंद कर गए।
-जैसा कि पीड़ित वकील बलवंत सिंह ने पुलिस को बताया।
 

डेढ़ घंटे तक घर में रहे, पड़ोसियों ने आकर खोला गेट
बलवंत सिंह ने बताया कि बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने पड़ोसियों से मदद मांगी लेकिन आवाज उन तक नहीं पहुंच पा रही थी। ऐसे में उन्होंने कमरे में लगे पर्दे की पाइप निकाली। इसे पड़ोसियों के घर में फेंका। पाइप गिरने का शोर सुनकर पड़ोसी आए। उन्होंने घर का दरवाजा खोला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना के 15 मिनट बाद पुलिस आई और बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सुराग तक नहीं लगा। फुटेज देखकर पुलिस ने बताया कि बदमाशों की कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी।

 

20 मार्च को हुई थी चोरी, नहीं हो पाया खुलासा
बलवंत सिंह ने बताया कि उनके घर में 20 मार्च को 50 लाख की चोरी हुई थी। उस समय पत्नी अस्पताल में भर्ती थी। वह उन्हें देखने के लिए गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था। थानेसर सिटी थाने में चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई थी लेकिन पांच महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है।

 

सीएम को लिखा पत्र, कहा-वीवीआईपी क्षेत्र में पुलिस बरत रही ढिलाई
बलवंत सिंह ने बताया कि सीएम नायब सिंह सैनी का आवास उनके आवास से दो किलोमीटर की दूरी पर है। इस लिहाज से यह क्षेत्र वीवीआईपी है। इसके बावजूद पुलिस सुरक्षा में ढिलाई बरत रही है। चोरी का खुलासा नहीं किया और अब लूट भी हो गई। उन्होंने दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए सीएम को पत्र लिखा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed