Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Haryana Committee President Jagdish Singh Jhinda arrived at the Miri Piri Medical Institute in Kurukshetra.
{"_id":"6a76d4166e45ab207108ccdc","slug":"video-haryana-committee-president-jagdish-singh-jhinda-arrived-at-the-miri-piri-medical-institute-in-kurukshetra-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र के मीरी पीरी मेडिकल संस्थान पहुंचे हरियाणा कमेटी अध्यक्ष जगदीश सिंह झीडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र के मीरी पीरी मेडिकल संस्थान पहुंचे हरियाणा कमेटी अध्यक्ष जगदीश सिंह झीडा
शाहाबाद के मीरी पीरी मेडिकल संस्थान के प्रबंधन को लेकर शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को बड़े भाई का फर्ज निभाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार वह एक्ट के प्रावधान के तहत उन्हें मीरी पीरी मेडिकल संस्थान की चाबी हरियाणा कमेटी को सौंप देनी चाहिए। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश की पूरी संस्थाएं हरियाणा कमेटी के अधीन आ चुकी है और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हरियाणा कमेटी इस संस्थान पर अपना प्रबंधन ले चुकी है। ऐसे में हरजिंदर सिंह धामी को कानूनी पचड़े नहीं बढ़ने चाहिए।
यह कहना है हरियाणा कमेटी की अध्यक्ष जगदीश सिंह झीडा का।
वह भी आज शनिवार को मेडिकल संस्थान में पहुंचे और कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कानूनी अड़चनों से ही संस्थान के चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों का वेतन अटका हुआ है। जिस दिन एसजीपीसी हरियाणा कमेटी को संस्थान सही तरीके से सौंप देगी उसी दिन से ही हरियाणा कमेटी बेहतर प्रबंधन भी शुरू कर देगी। हरियाणा कमेटी सभी कर्मचारियों का वेतन देने को भी तैयार हैं लेकिन इसमें कानूनी अडचन बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।