सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NIT Kurukshetra Employees Union elections on December 5, increased tension among four factions

Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र कर्मचारी संघ चुनाव 5 दिसंबर को, चार गुटों में बढ़ी हलचल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
NIT Kurukshetra Employees Union elections on December 5, increased tension among four factions
कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव 5 दिसंबर को होने हैं। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, परिसर में चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है। इस बार संघ के चुनावों में चार अलग-अलग गुट मैदान में उतर चुके हैं जिससे मुकाबला और भी रोचक और कड़ा हो गया है। सभी गुट अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं।
Trending Videos


मुख्य पदों पर उम्मीदवारों की ओर से प्रचार अभियान तेज कर दिया गया है। 120 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। चुनावों को लेकर प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशियों सहित 14 प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। प्रत्याशी लगातार डोर-टू-डोर जाकर कर्मचारियों से संवाद कर रहे हैं, समस्याओं को सुन रहे हैं और अपने-अपने चुनावी वादे बता रहे हैं। कर्मचारियों के बीच भी काफी उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मतदाता सूची के विवाद से चुनावी माहौल गर्मा गया है। एक प्रधान पद के दावेदार का सूची में नाम ही नहीं है। ऐसे ही कई कर्मचारियों के नाम सूची में शामिल न होने पर आपत्ति जताई गई है। प्रधान पद के दावेदार चुनाव तक बने रहेंगे या नहीं, सभी की निगाहें इसी पर टिकी हुई हैं। प्रधान पद के लिए चार, उपप्रधान के लिए तीन, संयुक्त सचिव के लिए तीन और कोषाध्यक्ष व महासचिव के लिए दो-दो प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। चुनाव अधिकारी बीबी गौतम ने कहा कि वीरवार को सूची के लिए सभी आशांकाएं दूर हो जाएंगी। प्रक्रिया को फॉलो करते हुए कदम उठाया जाएगा। चुनाव के लिए अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र।

कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed