फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now BLOs are going door to door and pasting notices on houses.

Kurukshetra News: अब बीएलओ डोर टू डोर जाकर घरों पर चस्पा कर रहे नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Now BLOs are going door to door and pasting notices on houses.
कुरुक्षेत्र। मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य जारी है। इस अभियान के तहत 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। नागरिकों से अपील की गई है कि वे 14 जुलाई का इंतजार न करें। एन्यूमरेशन फार्म भरकर अपने बीएलओ के पास जमा करवाएं। अब बीएलओ फार्म जमा न करवाने वालों के घरों पर नोटिस चस्पा कर रहे हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची का शुद्धिकरण है। कोई भी पात्र नागरिक नाम दर्ज करवाने से वंचित न रहे। कोई भी अपात्र व्यक्ति या मृत व्यक्ति सूची में शामिल न रहे। पात्र व्यक्ति का नाम नहीं काटा जाएगा। अपात्र व्यक्ति का नाम नोटिस जारी कर हटाया जाएगा। 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवा भी वोट बनवा सकेंगे। जिला में कुल 810 बीएलओ नियुक्त किए गए हैं। उनकी निगरानी के लिए सुपरवाइजर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed