सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   On the third day, the marriage of Shiva and Gaura took place with great pomp.

Kurukshetra News: तीसरे दिन धूमधाम से हुआ शिव-गौरा का विवाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
On the third day, the marriage of Shiva and Gaura took place with great pomp.
लाडवा। बाबा बंसीवाला वृद्धाश्रम में कथा का आनंद लेते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। बाबा बंसीवाला वृद्धाश्रम व अन्नक्षेत्र में श्रीराम कथा के तीसरे दिन शिव चरित्र का वर्णन किया। कथाव्यास ने मां पार्वती के जन्म, कामदेव के भस्म होने और शिव-पार्वती विवाह की कथा सुनाई।
Trending Videos

पंडित अनिल पराशर ने कहा कि राजा दक्ष प्रजापति ने भगवान शंकर का अपमान करने के लिए महायज्ञ का आयोजन किया था। उसने भगवान शिव को निमंत्रण नहीं दिया। पिता की ओर से भगवान शंकर के अपमान पर सती ने हवन कुंड में कूदकर खुद को अग्नि में समर्पित कर दिया। सती ने हिमाचल के राजा के घर पार्वती के रूप में जन्म लेकर घोर तपस्या की और शिव को पति के रूप में पाने का वरदान पाया। शिव और पार्वती के विवाह से जुड़े सभी प्रसंग सुनाते हुए कहा कि शिवजी के गण शृंगार करने में लग गए। जटाओं का मुकुट बनाकर उस पर सांपों का मौर सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवजी ने सांपों के ही कुंडल व कंगन पहने, शरीर पर विभूति रमाई और वस्त्र की जगह बाघ की खाल लपेटकर बारात लेकर पहुंचे। शिवजी को इस रूप में देखने के लिए अनेक देवी देवता पहुंचे थे। शिव बरात में ब्रह्मा जी, विष्णु जी सहित समस्त देवतागण शिवगण श्रृंगी, भृगी और भूत प्रेत शामिल हुए। शिव-गौरा का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदीप गर्ग, अजय सिंगला, मोनिका बंसल, सत्यप्रकाश कंसल, अंशुल गुप्ता ने व्यासपीठ की आरती की। इस अवसर पर पवन गोयल, विकास सिंघल, अनुज गोयल, सुरेश कंसल, मदनलाल गोयल, संजय सिंगला, राजकुमार सैनी और अशोक मित्तल सहित अन्य मौजूद रहे।

लाडवा। बाबा बंसीवाला वृद्धाश्रम में कथा का आनंद लेते श्रद्धालु। संवाद

लाडवा। बाबा बंसीवाला वृद्धाश्रम में कथा का आनंद लेते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed