{"_id":"69b7bd9ee95915d7240c4ca6","slug":"video-rain-in-kurukshetra-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: बारिश व तूफान से बिछी गेहूं की फसल, टूटे बिजली के दर्जनों पोल, रात भर बत्ती रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: बारिश व तूफान से बिछी गेहूं की फसल, टूटे बिजली के दर्जनों पोल, रात भर बत्ती रही गुल
जिले भर में रविवार दिन रात तेज बारिश में तूफान से कई जगह नुकसान हुआ। खेतों में पकाई की ओर पहुंची गेहूं की फसल बिछ गई तो वही बिजली के दर्जनों पोल भी टूट गए, जिसके चलते अधिकतर क्षेत्रों में रात भर बिजली गुल रही।
बिजली निगम को सबसे ज्यादा नुकसान पिहोवा क्षेत्र में हुआ जहां करीब 15 पोल टूटे जाने की सूचना निगम के पास पहुंची तो वहीं अन्य क्षेत्रों में भी पोल टूटे हैं। जिन्हें दुरुस्त करने के लिए निगम की टीमें बारिश रुकते ही रात को जुट गई थी। सुबह होने पर अधिकतर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई लेकिन कई जगहों पर दोपहर तक लोगों को बिजली आने पर राहत मिल पाई।
वही अधिकतर क्षेत्र में गेहूं की फसल बिछ गई है, जिससे किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है। किसान रघुवीर, सतवीर, जयपाल, अमृतलाल व सुनहरा सिंह का कहना है कि बारिश हुआ तूफान की वजह से बड़े स्तर पर गेहूं की फसल गिरी है। हालांकि अधिकतर फसल वही गिरी जिसमें किसानों द्वारा पानी दिया गया हुआ है। जो फसल ज्यादा गिरी है उसमें नुकसान जरूर होगा और उत्पादन कम निकलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।