सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Threatened to make edited pornographic photos viral, FIR lodged against four

Kurukshetra News: एडिट की गई अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Threatened to make edited pornographic photos viral, FIR lodged against four
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर की एक शादीशुदा महिला को सोशल मीडिया पर दोस्ती के बहाने परेशान करने और एडिट की गई अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इन आरोपियों में मुख्य आरोपी के खिलाफ महिला से छेड़खानी का एक पुराना मामला भी दर्ज है। उसे वापस करवाने का दबाव बनाने के लिए आरोपी ने धमकी दी।
Trending Videos


महिला के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन की कुछ समय पहले फेसबुक के जरिये पंजाब के अमृतसर जिले के टोला नंगल निवासी गुरजेंट सिंह से ऑनलाइन जान-पहचान हुई थी। आरोपी ने इस दौरान महिला की कुछ तस्वीरें हासिल कर लीं और बाद में उन्हें एडिट करके अश्लील रूप दे दिया। आरोपी ने महिला को लगातार फोन कर परेशान किया और धमकी दी कि यदि 2022 में दर्ज मामला वापस नहीं लिया गया तो एडिट फोटो फेसबुक पर वायरल कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस धमकी के दबाव में आरोपी ने महिला के परिवार से डेढ़ लाख रुपये भी ऐंठ लिए। गुरजेंट सिंह ने अपने साथियों बलजीत सिंह, जोगराज सिंह और जसपाल सिंह के साथ मिलकर फोटो एडिट की और ब्लैकमेल की साजिश रची। शिकायत के अनुसार पीड़िता का विवाह करीब दो साल पहले हो चुका है। अब आरोपी से कोई संपर्क नहीं है, फिर भी वह लगातार परेशान कर रहा था। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed