फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One arrested in Aman murder case

Kurukshetra News: अमन हत्याकांड में एक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
One arrested in Aman murder case
करनाल। लाडवा से दोस्त के साथ करनाल आए अमन की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी मंगल कॉलोनी के डेहा बस्ती निवासी जतिन को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया है। कुरुक्षेत्र के लाडवा निवासी अमन को शुक्रवार की शाम उसका दोस्त रमन घर से बुलाकर अपने साथ करनाल लेकर आया था। हांसी रोड के पास न्यू बहादुरचंद कॉलोनी में उन पर हमला किया गया था। पुलिस के अनुसार, अमन के पिता राजकुमार निवासी लाडवा, जिला कुरुक्षेत्र ने 24 अक्तूबर को शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर थाना शहर करनाल में हत्या से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

एएसपी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया जबकि जतिन को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी है। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात से जुड़े तथ्यों और अन्य संलिप्त आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। मामले में अभी अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed