{"_id":"697fb9db15eefc1fb40f5064","slug":"only-through-cow-service-can-one-attain-salvation-avtar-shastri-kurukshetra-news-c-244-1-pnp1006-151558-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोसेवा से ही परमार्थ मिल सकता है : अवतार शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोसेवा से ही परमार्थ मिल सकता है : अवतार शास्त्री
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
बाबरपुर मंडी में गोसेवा चिकित्सा और संरक्षण समिति के कार्यक्रम में मुख्यातिथि अवतार शास्त्री क
विज्ञापन
पानीपत। बाबरपुर मंडी में गवाल गोसेवा चिकित्सा और संरक्षण समिति हरियाणा की ओर से रविवार को छठा वार्षिक स्थापना समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन अवतार सिंह शास्त्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजबीर सिंह सरोहा ने की। आचार्य संजीव वेदालंकार ने वैदिक मंत्रोच्चार किया और मंच संचालन ललित कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक ने किया। पालेराम के बेटे सुनील दहिया टीम ने रागनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
मुख्यातिथि अवतार सिंह शास्त्री ने कहा कि परमार्थ का रास्ता केवल गऊ सेवा से ही मिलता है। निस्वार्थ भाव से की गई सेवा निष्फल नहीं होती है। उन्होंने बताया कि गवाल गऊ सेवा चिकित्सा संरक्षण समिति गऊ सेवा के साथ-साथ बेसहारा गोवंश के चिकित्सा व उपचार के लिए भी विशेष कार्य करती है। उन्होंने कहा कि समाज के लिए किसी एक व्यक्ति को तो पहल करनी ही पड़ती है, तभी कारवां बनता है। इस मौके पर महासचिव डाॅ. शमशेर सिंह, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार व डाॅ. बलजीत आर्य के अलावा कार्यकारी अभियंता आदित्य कुंडू, सत्यवान संधु, नरेंद्र राठी सरपंच गांजबड, ठेकेदार कप्तान मलिक, डाॅ. राजेंद्र मलिक, अमित नरवाल, उमेद सिंह, सतीश पालीवाल व विक्की मिटान मौजूद रहे।
Trending Videos