{"_id":"6a04f653bc76cbc61707a2d7","slug":"re-appear-exams-begin-today-at-nit-24-hour-counselling-facility-launched-for-students-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-154825-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एनआईटी में आज से री-अपीयर परीक्षा शुरू, छात्रों के लिए शुरु की 24 घंटे काउंसलिंग सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एनआईटी में आज से री-अपीयर परीक्षा शुरू, छात्रों के लिए शुरु की 24 घंटे काउंसलिंग सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र में री-अपीयर की परीक्षाएं आज से और 18 मई से रेगुलर परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षाओं के लिए परिसर में एक बार फिर छात्रों की रौनक लौटने लगी है। फिलहाल संस्थान ने अंतिम वर्ष के छात्रों को ही परिसर में बुलाया है। एनआईटी प्रशासन की ओर से इस संबंध में सुरक्षा कर्मचारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षाओं के मद्देनजर हॉस्टलों और शैक्षणिक ब्लॉकों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं और छात्र धीरे-धीरे वापस लौट रहे हैं।
जानकारी के अनुसार 11 मई को मैस कर्मचारी की आत्महत्या के बाद संस्थान ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नई पहल भी शुरू की है। एनआईटी ने ऑनलाइन मानसिक स्वास्थ्य प्लेटफॉर्म योर दोस्त के साथ साझेदारी की है, जिसके माध्यम से छात्रों को चौबीसों घंटे भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। एनआईटी प्रवक्ता डॉ. दिलबाग ने बताया कि छात्रों को डिजिटल काउंसलिंग, टेलीफोनिक हेल्पलाइन, कैंपस में काउंसलर विजिट और नियमित कार्यशालाओं की सुविधा दी जाएगी। योर दोस्त ऐप के जरिए छात्र किसी भी समय विशेषज्ञों से संपर्क कर सकेंगे।
एनआईटी निदेशक प्रो. ब्रह्मजीत सिंह ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म छात्रों को सुरक्षित और गोपनीय माहौल उपलब्ध कराएगा। छात्र पढ़ाई के दबाव, चिंता और व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर विशेषज्ञों से सलाह ले सकेंगे। डीन छात्र कल्याण प्रो. लिली दीवान ने कहा कि समय रहते तनाव की पहचान कर छात्रों को सहयोग दिया जाएगा, जिससे परिसर में सकारात्मक माहौल बनाने में मदद मिलेगी। संवाद
Trending Videos