सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students celebrated their excellent exam results in schools.

Kurukshetra News: शानदार परीक्षा परिणाम पर विद्यार्थियों ने स्कूलों में मनाया जश्न

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 14 May 2026 03:36 AM IST
विज्ञापन
Students celebrated their excellent exam results in schools.
कुरुक्षेत्र। सीबीएसई के रिजल्ट के बाद खुशी मनाते छात्र। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीबीएसई ने वीरवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा परिणाम में कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने मेरिट में जगह बनाई है। रिजल्ट देखने के बाद विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचे और साथियों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान शिक्षकों ने भी अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इसमें गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के के 119 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यालय की छात्रा भक्ति ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में शिवम गौड़ ने 94.6 प्रतिशत और वाणिज्य संकाय में राघव गुप्ता ने 93.6 प्रतिशत अंक लेकर अपने-अपने संकाय में पहला स्थान हासिल किया।
Trending Videos


विद्यालय के 22 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 228 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। विषयवार प्रदर्शन में भी विद्यार्थियों ने शानदार उपलब्धियां हासिल कीं। संस्कृत में भक्ति और गौरीश ने 100 अंक, राजनीति विज्ञान में हिमांशु ने 100 अंक प्राप्त किए। वहीं गणित में गुरकीरत ने 99, व्यावसायिक अध्ययन में राघव गुप्ता ने 99 और हिंदी में दीक्षा ने 99 अंक हासिल किए। लेखांकन विषय में गुरसीरत, गुरकीरत, वाशु और पीयूष ने 98 अंक प्राप्त किए। वहीं भूगोल में राघव गुप्ता और मास मीडिया व शारीरिक शिक्षा में मुकुल शर्मा ने 98-98 अंक हासिल किए। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. घनश्याम शर्मा, प्रबंधक पवन गुप्ता और प्राचार्य नारायण सिंह ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को शानदार परिणाम पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



द मिलेनियम स्कूल में प्राची सैनी ने किया टॉप

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सीबीएसई के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में द मिलेनियम स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। विद्यालय की छात्रा प्राची सैनी ने 92.4 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं मानस ने 89.8 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा और यशवर्धन ने 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा जैस्मिन कौर ने 86 प्रतिशत, माधव शर्मा और आलिया ने 85.2 प्रतिशत तथा काव्या पंडित ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। निदेशक-प्रधानाचार्या अमीता कोचर ने कहा कि विद्यार्थियों ने मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उप-प्राचार्या दीपिका कौशल ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों के अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करते रहेंगे।
...............................................

कुरुक्षेत्र। सीबीएसई के रिजल्ट के बाद खुशी मनाते छात्र। स्वयं

कुरुक्षेत्र। सीबीएसई के रिजल्ट के बाद खुशी मनाते छात्र। स्वयं

कुरुक्षेत्र। सीबीएसई के रिजल्ट के बाद खुशी मनाते छात्र। स्वयं

कुरुक्षेत्र। सीबीएसई के रिजल्ट के बाद खुशी मनाते छात्र। स्वयं

कुरुक्षेत्र। सीबीएसई के रिजल्ट के बाद खुशी मनाते छात्र। स्वयं

कुरुक्षेत्र। सीबीएसई के रिजल्ट के बाद खुशी मनाते छात्र। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed